NEET UG Result 2025 : 700 की आबादी...गांव से पहले स्टूडेंट ने क्लियर किया NEET; MBBS डॉक्टर बन करेंगे सपना पूरा

छात्र रामबाबू ने दसवीं में 86 फीसदी अंक मिलने के बाद मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की ठानी थी। लिहाजा, उन्होंने 11वीं के साथ ही कोटा स्थित मोशन एजुकेशन के ध्रुव रेजिडेंशियल प्रोग्राम से NEET UG की तैयारी शुरू की थी। उनका लक्ष्य 650 अंक था, क्योंकि इसी रैंक पर सरकारी मेडिकल सीट मिलती है। हालांकि, इस बार पेपर काफी कठिन था, लेकिन उनकी मेहनत और फैकल्टी के गाइडेंस के साथ परीक्षा दी। अब वे नीट क्लियर कर अपने गांव के पहले MBBS डॉक्टर बनने जा रहे हैं।

NEET UG Result 2025 : नीट यूजी 2025 के परिणामों के बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के राजपुर खेड़ा गांव के रामबाबू डांगी ने एक अनूठी सफलता हासिल की है। कभी अपने पिता के साथ खेतों में काम करने वाले इस युवा ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में क्लियर किया है। 26 फरवरी 2007 को जन्मे रामबाबू ने 720 में से शानदार 530 अंक प्राप्त किए और ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) श्रेणी में 10,816वीं रैंक हासिल की।

Rambabu Dangi Clear Neet Exame,

रामबाबू डांगी

इस शानदार प्रदर्शन से छात्र रामबाबू सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट मिलना लगभग तय है। रामबाबू कोटा में नीट यूजी की तैयारी के लिए आए थे और उन्होंने मोशन एजुकेशन कोचिंग के ध्रुव रेजिडेंशियल प्रोग्राम में प्रवेश लिया। उन्होंने जमकर मेहनत की और 12वीं कक्षा के साथ ही पहले प्रयास में नीट यूजी में रैंक हासिल की, जिससे उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना मजबूत हो गई है।

End of Feed