Monu Manesar: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने आज यानि 14 सितंबर (बृहस्पतिवार) को एक बार फिर से अदालत में पेश करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने अपने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पुलिस पूछताछ में मोनू मानेसर ने खुलासा किया है कि वह इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी रिंकू के संपर्क में था और दोनों ने नासिर और जुनैद के अपहरण से पहले और बाद में टेलीफोन पर बातचीत की थी। बताया यह भी जा रहा है कि मोनू उक्त अपराध में संलिप्त था।
Rajasthan News: दो राज्यों की पुलिस को कर रहा था गुमराह, आखिरकार पकड़ा गया आरोपी, पूछताछ में कबूल ली यह बात
जरूरत होगी तो पुलिस फिर लेगी रिमांड में
हालांकि वह इस मामले का मास्टरमाइंड है या नहीं इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह अभी भी जांच का विषय बना हुआ है क्योंकि इस मामले में कई अन्य लोग वांछित हैं। वहीं, डीग के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति का कहना कि 'मोनू मानेसर की दो दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। उसे आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। अगर अपराध के संबंध में आगे की पूछताछ की जरूरत होगी तो अदालत से और रिमांड मांगी जाएगी।'
नूंह में हिंसा भड़काने का आरोपी
दरअसल, मोनू मानेसर पर नासिर-जुनैद हत्याकांड की साजिश रचने के साथ-साथ नूंह में हिंसा भड़काने का भी आरोप है। नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले मोनू ने एक वीडियों जारी किया था, जिसमें उन्होंने यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि वो इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। लेकिन हरयाणा के नूंह में 31 जुलाई को जो हिंसा भड़क उठी थी उसमें दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर हिरयाणा पुलिस मोनू मानेसर की तलाश में जुटी हुई थी।
नासिर-जुनैद हत्याकांड का आरोपी
वहीं, दूसरा आरोप नासिर-जुनैद हत्याकांड को लेकर भी है। 16 फरवरी 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो कार में पुलिस को नासिर और जुनैद की जली हुई लाशें मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मोनू मानेसर सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उनका अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और उसको जिंदा जला दिया। जब से पुलिस मोनू मानेसर सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थीं।
