माउंट अन्नपूर्णा से लापता अनुराग मालू रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले सुरक्षित, हालत गंभीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 04:52 PM IST

मालू नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने के लिए पहुंचे हुए थे। जानकारी आई थी कि वह एक दरार के अंदर गिर गए हैं।

Anurag Maloo: किशनगढ़ निवासी पर्वतारोही अनुराग मालू रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित मिल गए हैं और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। सेवन समिट ट्रैक्स के मिंगमा शेरपा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अनुराग का मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Anurag Maloo

अनुराग मालू रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले सुरक्षित

पर्वतारोही अनुराग मालू की नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा से लापता होने की सूचना मिली थी। मालू नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने के लिए पहुंचे हुए थे। सोमवार को जानकारी आई थी कि वह एक दरार के अंदर गिर गए हैं। तभी से उन्हें ढूंढ़ने की कोशिशें लगातार जारी थी।

End of Feed