Kota Bus Fire: कोटा में रोडवेज बस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

राजस्थान में जयपुर से कोटा आ रही बस में एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

Kota Bus Fire: राजस्थान में कोटा-बूंदी रोड पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। जहां चलती हुई एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत की बात है कि इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित हैं।

kota bus fire

रोडवेज बस में लगी आग

जयपुर से कोटा आ रही थी बस

यह रोडवेज बस जयपुर से कोटा आ रही थी। इसी दौरान कोटा-बूंदी रोड पर मां टाउनशिप के पास अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। जिससे सभी यात्री समय पर बाहर निकल सके और एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं।

End of Feed