Jaipur Fire: जयपुर की फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2024, 05:54 PM IST

Jaipur Fire: राजस्थान के जयपुर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना प्राप्त करते ही मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Jaipur Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सामने आई है। आग की सूचना प्राप्त करते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग की लपटें उठती देख घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। आग पर काबू पाने के प्रयास में दमकल की गाड़ियों ने दर्जनों चक्कर लगाए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।

End of Feed