Jaipur News: खदान में चट्टान गिरने से गई दो मजदूरों की जान, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर में हरमाड़ा इलाके में पत्थर की एक खदान में करीब 150 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को पत्थर की एक खदान में करीब 150 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक इमरत सिंह ने बताया कि घटना के समय मजदूर खदान में काम कर रहे थे। चट्टान करीब 150 फीट की ऊंचाई से गिरी। सिंह ने बताया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

jaipur accident

चट्टान गिरने से हुई दो मजदूरों की मौत

खदान में काम हुआ बंद

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य कर मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें हादसे के बाद खदान में काम बंद करवा दिया गया है। पुलिस वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

End of Feed