Rajasthan: अजमेर में दर्दनाक सड़क हादसा; कार पलटने से चार की मौत, 1 घायल

राजस्थान के अजमेर जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मांगलियावास थाना क्षेत्र में अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर आधी रात के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार, एक अनियंत्रित कार के पलटने से यह हादसा पेश आया।

Ajmer Road Accident: राजस्थान के अजमेर जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार आधी रात के बाद दो बजे अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर उस समय हुआ।

Tragic road accident in Ajmer

अजमेर में दर्दनाक सड़क हादसा

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान डीडवाना जिले के चौसला गांव के निवासी सूरज, बजरंग, प्रेमचंद व कमलेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed