Lok Sabha Election 2024: शराब प्रेमियों को झटका, राजस्थान में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें , नोट कर लें तारीख

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में दो चरणों में मतदान होना है। लिहाजा, भजनलाल सरकार ने राज्य में वोटिंग के मद्देनजर उन दिनों ड्राई डे घोषित किया है।

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान सरकार ने लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में शुष्क दिवस ( Dry Day ) की घोषणा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 17 अप्रैल की शाम छह बजे से 19 अप्रैल 2024 को मतदान समाप्ति तक राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

Liquor shop will remain closed for voting Days in Rajasthan

मतदान के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें

पहले चरण में यहां होगा मतदान

पहले चरण के तहत राज्य में 12 लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान एवं बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए 24 अप्रैल की शाम छह बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक राज्य में शुष्क दिवस रहेगा।

End of Feed