ऑपरेशन चेतना का 7वां दिन, 120 फुट गहरे बोरवेल में फंसी है मासूम, नुकीले पत्थरों ने NDRF की बढ़ाईं मुश्किलें

राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की मासूम चेतना करीब 120 फुट गहरे बोरवेल में फंसी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन एनडीआरएफ ने कहा है कि उम्मीद है कि हम जल्द ही लड़की को बचा लेंगे।

कोटपूतली: 3 साल की मासूम चेतना करीब 120 फुट गहरे बोरवेल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। सोमवार को घटना का सातवां दिन है। तब से वह इस गहरे बोरवेल में फंसी हुई है, जिससे उसके परिवार और रेस्क्यू टीम की चिंता बढ़ गई है। चेतना 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है। एनडीआरएफ के जवान और रेस्क्यू टीम चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पत्थरों के आने से काम में देरी हो रही है।

operation chetna rescue case

ऑपरेशन चेतना का 7वां दिन

अब तक 7 फीट तक टनल की खुदाई हो चुकी है। करीब 175 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ टीम के प्रभारी योगेश कुमार मीना ने का कि ठोस चट्टान होने के कारण हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चट्टान को काटना मुश्किल है, लेकिन बचाव कार्य जारी है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही लड़की को बचा लेंगे...लगभग आधा काम हो चुका है। हम कल तक काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।

End of Feed