जयपुर

Rajasthan Holiday 2025 List: राजस्थान में साल 2025 में मिलेंगी 35 छुट्टियां, पूरी लिस्ट यहां देखें

Rajasthan Government Public Holiday 2025 Full List: राजस्थान सरकार ने साल 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इसमें कुल 33 छुट्टियां दी गई हैं। इसके अलावा 20 रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट भी दी गई है, जिसमें से 2 ले सकते हैं। चलिए देखते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Image

राजस्थान सरकार की 2025 की छुट्टियों की लिस्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Government Public Holiday 2025 Full List: नए साल के उत्साह के साथ नए साल में मिलने वाली छुट्टियों का भी उत्साह होता है।पुराना साल खत्म होने से पहले ही लोग नए साल के कलेंडर पर गहरी निगाह डालने लगते हैं। इसमें हर कोई यह खोजता है कि नए साल में कौन-कौन सी सार्वजनिक छुट्टियां पड़ेंगे और कब-कब पड़ेंगी। हर कोई जान लेना चाहता है कि कहीं कोई सार्वजनिक छुट्टी उनके साप्ताहिक अवकाश यानी वीकली ऑफ या यूं कहें शनिवार-रविवार के दिन तो नहीं पड़ रही? अगर आप राजस्थान में रहते हैं या राजस्थान सरकार के साथ काम करते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान की साल 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

राज्य सरकार ने साल 2025 के लिए 33 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा 20 एच्छिक अवकाश भी हैं, जिनमें से कोई भी दो आप चुन सकते हैं। 8 दिसंबर को जारी हुए इस कैलेंडर में साफ बताया गया है कि बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कलेंडर अलग से जारी होगा। इसके अलावा स्थानीय मेला और त्योहारों से संबंधित अवकाश की घोषणा संबंधित जिले के जिला कलेक्ट्रेट दफ्तर से होगी। मुस्लिम समुदाय के त्योहारों पर अवकाश चंद्रमा दिखने पर निर्भर करेगा।

सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट यहां है

S. NO.अवकाशतारीखदिन
1गुरु गोविंद सिंह जयंती6 जनवरीसोमवार
2गणतंत्र दिवस26 जनवरीरविवार
3देवनारायण जयंती4 फरवरीमंगलवार
4महाशिवरात्रि26 फरवरीबुधवार
5होलिका दहन13 मार्चगुरुवार
6धूलण्डी14 मार्चशुक्रवार
7चेटीचण्ड30 मार्चरविवार
8ईद उल फितर (चांद से)31 मार्चसोमवार
9रामनवमी6 अप्रैलरविवार
10श्री महावीर जयंती10 अप्रैलगुरुवार
11महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती11 अप्रैलशुक्रवार
12डॉ. अम्बेडकर जयंती14 अप्रैलसोमवार
13गुड फ्राइडे18 अप्रैलशुक्रवार
14परशुराम जयंती29 अप्रैलमंगलवार
15महाराणा प्रताप जयंती29 मईगुरुवार
16ईद उल जुहा7 जूनशनिवार
17मोहर्रम (ताजिया) चांद से6 जुलाईरविवार
18विश्व आदिवासी दिवस9 अगस्तशनिवार
19राक्षाबंधन9 अगस्तशनिवार
20स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तशुक्रवार
21श्री कृष्ण जन्माष्टमी16 अगस्तशनिवार
22रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजडली शहीद दिवस2 सितंबरमंगलवार
23बारावफात (चांद से)5 सितंबरशुक्रवार
24नवरात्रा स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती22 सितंबरसोमवार
25दुर्गाष्टमी30 सितंबरमंगलवार
26विजय दशमी2 अक्टूबरगुरुवार
27महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबरगुरुवार
28दीपावली20 अक्टूबरसोमवार
29गोवर्धन पूजा22 अक्टूबरबुधवार
30भाई दूज23 अक्टूबरगुरुवार
31गुरु नानक जयंती5 नवंबरबुधवार
32क्रिसमस डे25 दिसंबरगुरुवार
33गुरु गोविंद सिंह जयंती27 दिसंबरशनिवार

रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की लिस्ट

इस लिस्ट में से सिर्फ 2 छुट्टियां ही आप ले सकते हैं। इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार सबसे बेहतर विकल्प को चुनें -

S. NO.अवकाशतारीखदिन
1नव वर्ष दिवस1 जनवरीबुधवार
2लोहड़ी पर्व13 जनवरीसोमवार
3विश्वकर्मा जयन्ती10 फरवरीसोमवार
4स्वामी रामचरण जयन्ती11 फरवरीमंगलवार
5गुरु रविदास जयन्ती12 फरवरीबुधवार
6शब-ए-बारात13 फरवरीगुरुवार
7गाडगे महाराज जयन्ती23 फरवरीरविवार
8महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती23 फरवरीरविवार
9जुमातुलविदा28 मार्चशुक्रवार
10वैशाखी13 अप्रैलरविवार
11सैन जयन्ती25 अप्रैलशुक्रवार
12बुद्ध पूर्णिमा12 मईसोमवार
13गुरु पूर्णिमा10 जुलाईगुरुवार
14थदडी15 अगस्तशुक्रवार
15गणेश चतुर्थी27 अगस्तबुधवार
16सम्वत्सरी28 अगस्तगुरुवार
17अनन्त चतुर्दशी6 सितंबरशनिवार
18महानवमी1 अक्टूबरबुधवार
19करवा चौथ10 अक्टूबरशुक्रवार
20श्री पार्श्वनाथ जयन्ती14 दिसंबररविवार

दी गई लिस्ट सिर्फ राज्य कर्मचारियों के लिए है। राज्य में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कैलेंडर के अनुसार ही छुट्टियां मिलेंगी। कोटा में जन्माष्टमी की बजाय अगले दिन स्वत: ही छुट्टी रहेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article