Lakhi Mela 2025: कब लगेगा लक्खी मेला, VIP दर्शन बंद; QR कोड से मिलेंगे खाटू श्याम के दर्शन; किए गए 8 बदलाव

Lakkhi Mela 2025: खाटू श्याम लक्खी मेले (Khatu Shyam Lakhi Mela) का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा। इस बार संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस बार वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। सिर्फ सरकारी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशेष व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी।

Lakkhi Mela 2025: खाटू श्याम पर देश-दुनिया के लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर दर्शन को पहुंचते हैं। 'भक्त हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' कहते हुए बाबा से अपनी मन्नते मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरबार में अर्जी लगाने से काम बनते हैं। वैसे तो साल भर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दराज से पहुंचते हैं, लेकिन बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर प्रत्येक साल बड़े मेले का आयोजन किया जाता है, जिस मेले को खाटू श्याम लक्खी मेला (Khatu Shyam Lakhi Mela) कहा जाता है। इस वर्ष मेले का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा। अन्य वर्षों की भांति इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में आस्थावान पहुंचेंगे। लिहाजा, संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस बार वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। सिर्फ सरकारी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशेष व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी।

Khatu Shyam Lakhi Mela 2025

लक्खी मेला 2025

इस बार व्यवस्था हाईटेक रहेगी। इसीलिए भक्तों को मंदिर परिसर तक सुगम दर्शन की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने क्यूआर कोड जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसे स्कैन कर श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने का सही मार्ग जान सकें। इसके अलावा यातायात और पार्किंग को व्यवस्थि करने का प्लान तैयार किया गया है, ताकि दर्शन करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा हो।

End of Feed