जालौर में सड़क हादसा, बेकाबू बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Jalore Road Accident: राजस्थान के जालौर में अचानक अनियंत्रित हुई बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसे के बाद बस में आग लग गई और वो डिवाइडर से टकरा गई।

Jalore Road Accident: राजस्थान में जालौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जिले के सांचौर में हुआ। यहां एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Accident News

जालौर में सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बेकाबू बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस का चालक रणोदर गांव के पास राजमार्ग पर वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed