Jaipur Weather Update: नए साल में सताएगी कड़ाके की सर्दी, सीकर में पारा जमाव बिंदू पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 03:36 PM IST

Jaipur Weather Update: उत्तरी भारत में एक नया सिस्टम आने से अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जबरदस्त शीतलहर का दौर आएगा। जिसके सीधे मायने हैं कि, नए साल का पहला हफ्ता खून जमा देने वाली प्रचंड सर्दी के बीच बीतने के कयास हैं। सीकर के फतेहपुर व चूरू में अभी भी बर्फ जम रही है। ये दोनों शहर प्रदेश में सबसे सर्द इलाकों की लिस्ट में सबसे उपर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी के पहले हफ्ते में शीतलहर का दौर चलेगा
  • जयपुर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा
  • फतेहपुर व चूरू में अभी भी बर्फ जम रही

Jaipur Weather Update: राजधानी जयपुर में नए साल में सर्दी एक बार फिर से लोगों को सताएगी। फिलहाल उत्तरी भारत में एक नया सिस्टम आने से अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल में करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जबरदस्त शीतलहर का दौर आएगा। जिसके सीधे मायने हैं कि, नए साल का पहला हफ्ता खून जमा देने वाली प्रचंड सर्दी के बीच बीतने के कयास हैं।

Jaipur Weather Update

जयपुर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा कोहरा (फाइल फोटो)

मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश में गत कई दिनों से जारी गलन वाली सर्दी गुरुवार से कम होने की संभावना है। जिसका कारण है कि, देश के उत्तरी हिस्से में गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तापमान बढे़गा व कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर कमजोर होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के जयपुर व बीकानेर संभाग में गुरुवार को बादल छाए रहने के चलते दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा।

End of Feed