Jaipur: जयपुर के निकट कानोता बांध में एक युवती की डेड बाॅडी मिलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल बांध में मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरों ने सबसे पहले कंबल में लिपटी युवती की डेड बाॅडी देखी थी। इसके बाद कानोता थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
जयपुर के कनोता बांध में मिली युवती की लाश (सांकेतिक तस्वीर)
मौके पर आई पुलिस ने मछुआरों की मदद से नाव पानी में उतारकर युवती का शव पानी से बाहर निकाला। बहरहाल मृतका की शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने युवती की डेड बाॅडी को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अब पुलिस युवती की शिनाख्तगी के प्रयास के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
