Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है, खासकर खिलाड़ियों व एथलीटों के लिए। अब जल्द ही एथलिट गुलाबी सिंथेटिक ट्रैक पर फर्राटे से दौड़ सकेंगे। जल्द ही गुलाबी नगरी में पिंक सिंटिक रेसिंग ट्रैक एसएमएस स्टेडियम में बनने जा रहा है।
बता दें कि, प्रदेश के खेल परिषद की ओर से इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि, जयपुर में बन रहा पिंक रेसिंग ट्रैक ऐसा देश का ऐसा पहला ट्रैक होगा। अब तक बनाए गए सभी ट्रैक रेड कलर के होते थे, प्रथम बार ये ट्रैक गुलाबी रंग का होगा। खास बात ये है कि, इसे बनाने के लिए सिंथेटिक मटेरियल स्विट्जरलैंड से मंगवाया गया है, जो कि, अब दिल्ली से जल्द जयपुर लाया जाएगा। इसके लेकर संबंधित महकमे की ओर से सभी तरह की तैयारियां परवान पर है। वहीं एसएमएस स्टेडियम में करीब 15 साल पुराने ट्रैक को हटाने का कार्य आरंभ हो चुका है।
