जयपुर में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत; छह घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 03:05 PM IST

राजस्थान के जयपुर में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jaipur Accident News: राजस्थान के जयपुर जिले में गुरुवार को दो एसयूवी कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा आंधी थाना क्षेत्र में मनोहरपुरा-दौसा राजमार्ग पर हुआ।

accident image

सांकेतिक फोटो।

हादसे में चार लोगों की मौत

आंधी थाने से मिली जानकारी के अनुसार दो एसयूवी वाहन एक दूसरे से टकरा गए और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है।

End of Feed