Jaipur News: यात्रीगण ध्यान दें! 7 से 19 नवंबर तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:47 PM IST

Indian Railway: रेलवे विभाग की ओर से राजस्थान के कई शहरों से कोलकाता, विशाखापट्टनम, दुर्ग, पुरी, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को 7 से 19 नवंबर तक के लिए रद्द किया गया है। करीब 18 ट्रेने है, जिनका संचालन रेलवे की ओर से रद्द किया गया है। उतर - पश्चिम रेलवे इसके पीछे की वजह मध्य प्रदेश के जबलपुर डिवीजन में ट्रैक बदलने का कार्य प्रगति पर बता रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने 13 दिनों के लिए कई ट्रेनों को किया संचालन रद्द
  • 18 ट्रेनों का संचालन किया गया है रद्द
  • एमपी के जबलपुर खंड पर ट्रैक दोहरीकरण के चलते रद्द की गई ट्रेनें

Jaipur News: रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में रेलवे की ओर से करीब 13 दिनों के लिए कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। उतर - पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की ओर से जारी की सूचना के मुताबिक, रेलवे विभाग की ओर से राजस्थान के कई शहरों से कोलकाता, विशाखापट्टनम, दुर्ग, पुरी, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को 7 से 19 नवंबर तक के लिए रद्द किया गया है। करीब 18 ट्रेने है, जिनका संचालन रेलवे की ओर से रद्द किया गया है। उतर - पश्चिम रेलवे इसके पीछे की वजह मध्य प्रदेश के जबलपुर डिवीजन में ट्रैक बदलने का कार्य प्रगति पर बता रहा है। त्योहारी सीजन के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए कई दिनों तक परेशानी होगी।

Jaipur Train news

रेलवे ने किया इन ट्रेनों को रद्द (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रेलवे की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 6 ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द किया गया है। वहीं एक दर्जन ट्रेनें एक-एक दिन के लिए रद्द रहेगी। दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, एमपी के मालाखेड़ी-महादेवखेड़ी ट्रैक जो कि, सिंगल था, अब उसे डबल लेन किया जा रहा है। इस कारण 13 दिन के लिए इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए ट्रेक को ब्लॉक किया गया है।

End of Feed