Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अगले महीने यानी कि, अप्रैल से समर वैकेशन शुरू होगी, ऐसे में आउटिंग और पिकनिक के लिहाज से पिंक सिटी के रहवासियों को जेडीए शहर में एक सौगात देने जा रहा है। बता दें कि, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर शिक्षा संकुल के पास स्थित जलधारा गार्डन एक बार फिर से खुलने वाला है।
जयपुर में जलधारा गार्डन अप्रैल में फिर से शुरू होने की संभावना (फाइल फोटो)
जेडीए आयुक्त रवि जैन के मुताबिक, जलधारा गार्डन में अप्रैल महीने के फर्स्ट वीक से आम लोग घूम सकेंगे। यहां पर आने वाले सैलानी करीब 4 साल बाद प्राकृतिक खूबसूरती को निहार सकेंगे। बता दें कि, जलधारा गार्डन में वाॅटर फाॅल, बेहद खूबसूरत बगीचे, आकर्षक फव्वारे व कृत्रिम वाॅटर बाॅडी समेत देखने व इंजाॅय करने के लिए कई चीजें मौजूद हैं।
