Rajasthan News: दुबई से जयपुर पहुंचे व्यक्ति के बैग में मिला 2.20 Kg सोना, हवाईअड्डे से गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 10:17 PM IST

Jaipur News in Hindi:दुबई से आया व्यक्ति जैसे ही वह हवाईअड्डे से बाहर आया, एक पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उन्हें 2.20 किलोग्राम सोना मिला। यह जांच का विषय है कि वह हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की जांच से कैसे बच गया?

Jaipur News: दुबई से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे एक विमान से उतरे एक यात्री को कथित रूप से 1.40 करोड़ रुपये मूल्य के 2.20 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Jaipur airport

अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ कस्बे का रहने वाला अनिल कुमार मेघवाल बृहस्पतिवार को हवाईअड्डे पर उतरा। वह अपने सामान में सोना ले जा रहा था।

End of Feed