Best Street Food in Jaipur: खाने के शौकिनों के लिए न्यू ईयर पर जयपुर में है एक खास जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:16 PM IST

Best Street Food in Jaipur: गुलाबी नगरी के परकोटे में स्थित जौहरी बाजार महज कीमती जवाहरात के लिए ही फेमस नहीं है। ये जयपुर की सबसे पुरानी पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी का भी ठिकाना है। यहां की बेड़मी पूड़ी, दही गूंजी व आलू की सब्जी का भी खास स्वाद है। पुरोहित जी का कटला शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट जगह है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जौहरी बाजार में मिलती हैं पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी
  • स्ट्रीट फूड के लिए बेस्ट जगह है जौहरी बाजार
  • पुरोहित जी के कटले में मिलेगा आपको सब कुछ सस्ता

Best Street Food in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी रजवाड़ी विरासत व बेहतरीन फोर्ट व महलों सहित राजपूती परंपरा के लिए तो मशहूर है ही। इसके अलावा जयपुर की एक और पहचान है, यहां के पारंपरिक लजीज पकवान जो इसे एक अलग ही रूतबा देते हैं। इस बार अगर आप न्यू ईयर पर जयपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं, और आपको अलग-अलग तरह का खाना खाने का शौक है। तो हम आपको बता रहे हैं गुलाबी नगरी में एक साथ इस खास जगह पर आपको लजीज स्ट्रीट फूड, मिठाई व शॉपिंग का मौका मिलेगा। तो देर किस बात की आपको बताते हैं जयपुर की इस खास जगह के बारे में।

Best Street Food in Jaipur

परकोटे में स्थित जौहरी बाजार जयपुर की सबसे पुरानी पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी का है प्रसिद्ध ठिकाना (सांकेतिक तस्वीर)

जयपुर के परकोटे में स्थित जौहरी बाजार में राजस्थान की पारंपरिक मिठाई घेवर और फीणी का लजीज स्वाद चखने को मिलेगा। हालांकि सैंकड़ों बरसों से बन रही इस पारंपरिक मिठाई को वैसे तो रक्षाबंधन और तीज पर बनाया जाता है। मगर यहां आपको अब सर्दियों में भी ये खास स्वाद वाली मिठाई मिल जाएगी। बस इसके लिए आपको जौहरी बाजर में घी वालों व गोपालजी के रास्ते में जाना पड़ेगा। जहां पर कई दशकों पुरानी पारंपरिक मिठाइयों की शॉप है।

End of Feed