Kidney कलंक कथा : 24 लाख में डील, डोनर को 4 लाख और बाकी एजेंट्स की जेब में

जयपुर किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लेकिन इस रैकेट को लेकर पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस ने बांग्लादेश से लेकर जयपुर और गुरुग्राम तक इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पैसे के लेन-देन संबंधी पूरी जानकारी दे दी है।

हाल में में जयपुर के दो बड़े नामी अस्पताल में चल रहे किडनी रैकेट (Jaipur Kidney Racket) का भंडाफोड़ हुआ। अब इस किडनी रैकेट को लेकर नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और इस रैकेट से जुड़े हर व्यक्ति के कॉलर पकड़कर उसे कानून के शिकंजे में ला रही है। जब पुलिस को जयपुर के इन अस्पतालों में मानव अंग प्रत्यारोपण से जुड़े 'खेल' का पता चला तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लेकिन इस दौरान किडनी रैकेट का सरगना मोहम्मद मुर्तजा अंसारी भागकर गुरुग्राम आ गया। अब पुलिस उसी की तलाश में जुटी है।

Jaipur-Kidney-Racket

जयपुर किडनी रैकेट

रांची का रहना वाला है मास्टरमाइंड अंसारी

मानव अंग रैकेट के सरगना अंसारी को आखिरी बार 3 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित बाबिल गेस्ट हाउस में देखा गया था। अंसारी झारखंड में रांची का मूल निवासी है। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद गुरुग्राम पुलिस रविवार को रांची के लिए भी रवाना हो गई।

End of Feed