Jaipur-Jodhpur Expressway: रेतीली राहों पर दिखेगा रफ्तार का रोमांच, बनने वाला है 350 KM लंबा जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेसवे

Jaipur-Jodhpur Expressway: राजस्थान की रेतीली राहों पर सफर आसान बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाने की कवायत चल रही है। जयपुर से लेकर जोधपुर तक 350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रसेवे बनाने के डीपीआर और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। यह हाईटेक सड़क मार्ग राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगा। तो आइये जानते हैं कि इस मार्ग की क्या खासियतें हैं?

Jaipur-Jodhpur Expressway: बेहतर सड़कों की कनेक्टिविटी के लिहाज से राजस्थान अन्य राज्यों के मुकाबले काफी पीछे नजर आता है। क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा स्टेट यातायात को लेकर दुश्वारियां झेल रहा है। दूर-दराज के शहरों तक पहुंचने के लिए उच्चकोटि की सड़कें उपलब्ध नहीं हैं, लिहाजा इस समस्या को दूर करने की कवायत चल रही है। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट (Budget Financial Year 2024-25) में राज्य में 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) बनाने की घोषणा की गई थी, जिनमें जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर 350 किलोमीटर, कोटपूतली-किशनगढ़ 181 किमी., जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी., बीकानेर-कोटपूतली 295 किमी., ब्यावर-भरतपुर 342 किमी., जालोर-झलवाड़ा 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर फलोदी 345 किमी और श्रीगंगानगर-कोटपूतली 290 किमी. बनाए जाने की घोषणा की गई थी। तो आज बात जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेसवे से जुड़े पहलुओं पर होगी। हम जानने की कोशिश करेंगे यह सड़क मार्ग किन शहरों को आपस में कनेक्ट करेगा, इसको बनाने में कितनी रकम खर्च होगी और इसके खुलने की वास्तविक तिथि क्या निर्धारित की गई है?

Jaipur-Jodhpur Greenfield Expressway.

जयपुर-जोधपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

जयपुर-जोधपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे रूट मैप (Jaipur-Jodhpur Expressway Route Map)

  • जयपुर (Jaipur)
  • किशनगढ़ (Kishangarh)
  • अजमेर (Ajmer)
  • जोधपुर (Jodhpur)
जयपुर-जोधपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना से राज्य के दो बड़े शहरों के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके निर्माण के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। 350 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 4 जिलों से होकर गुजरेगा, जहां के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा और अन्य जिलों के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। खासकर, राजधानी जयपुर तक तमाम प्रशासनिक कामों के लिए रोजाना आने-जाने वाले लोगों की पहुंच आसान होगी।

End of Feed