Jaipur: गोलियों के धमाके से दहला जवाहर सर्किल इलाका, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने ली जिम्मेदारी, ये है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:26 PM IST

Jaipur: शनिवार देर रात्रि में करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने क्लब में बाहर से करीब 17 राउंड फायरिंग की, गनीमत ये रही कि, फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। फायरिंग की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रितिक बॉक्सर ने ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाशों ने क्लब में बाहर से करीब 17 राउंड फायरिंग की
  • बदमाश एक कागज परिसर में फेंक कर बोले एक करोड़ दो
  • ऋतिक बॉक्सर पर 8 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज


Jaipur: राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके की एक पॉश काॅलोनी गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। लॉरेंस बिश्नाई गैंग के गुर्गो ने दनानदन गोलियां बरसाई तो इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रितिक बॉक्सर ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए पोस्ट डाली है कि, सबका नंबर आएगा।

Jaipur Crime News

जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में लाॅरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना जवाहर थाना इलाके की पाॅश काॅलोनी में स्थित एक क्लब की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात्रि में करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने क्लब में बाहर से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों ने करीब 17 राउंड फायरिंग की, गनीमत ये रही कि, फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

End of Feed