Jaipur: खाटू श्याम में श्रद्धा पूरे परवान पर, अब तक इतने लाख भक्त पहुंचे बाबा के दर पर, ये है पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 03:30 PM IST

Jaipur: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के दावों के मुताबिक अब तक करीब 8 लाख भक्त बाबा के दर पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि, 21 फरवरी को आरंभ हुआ बाबा का लक्खी मेला होली तक चलेगा। धुलंडी के दिन बाबा के संग फूलों, इत्र व अबीर से होली खेलने के बाद ही श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौटेंगे व मेला संपन्न होगा। 3 मार्च को एकादशी पर बाबा के दर पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा श्याम के दर पर
  • 3 मार्च को बाबा की एकादशी पर दो लाख भक्तों के पहुंचने का है अनुमान
  • धुलंडी पर बाबा संग खेलेंगे श्याम भक्त इत्र, फूलों व गुलाल से होली


Jaipur: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित देश- विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र खाटू श्यामजी में इस वक्त आस्था अपने पूरे परवान पर है। हर एक दिशा में कलयुग के अवतार हारे के सहारे बाबा श्याम के जयकारों से आसमान की फिजाएं सराबोर है।

Khatu Shyam Mela Jaipur

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में बाबा के दर्शनों की आस में इंतजार कर रहे श्रद्धालु

कोई पैदल तो कोई पेट के बल बाबा के दरस की आस लिए खाटू श्याम मंदिर की ओर कूच कर रहा है। खाटू श्याम मंदिर कमेटी के दावों के मुताबिक, अब तक करीब 8 लाख भक्त बाबा के दर पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि, 21 फरवरी को आरंभ हुआ बाबा का लक्खी मेला होली तक चलेगा। धुलंडी के दिन बाबा के संग फूलों, इत्र व अबीर से होली खेलने के बाद ही श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौटेंगे व मेला संपन्न होगा। 3 मार्च को एकादशी पर बाबा के दर पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सीकर जिला प्रशासन भी पूरा मुस्तैद है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

End of Feed