Jaipur: अच्छी खबर! जयपुर से बैंकॉक के लिए अब डेली फ्लाइट, 26 से बढ़कर 33 उड़ाने हो जाएंगी, ये है पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 09:06 PM IST

Jaipur: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए ये नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में सातों दिन जाएगी। 154 सीटों की क्षमता वाला से विमान रोजाना रात 2:15 बजे जयपुर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद रात्रि में ही सवा एक बजे बैंकॉक पहुंचेगी। बता दें कि, इस उड़ान के शुरू होने के बाद जयपुर से बैंकॉक के मध्य ये दूसरी विमान सेवा होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंकॉक के लिए ये नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में सातों दिन जाएगी
  • जयपुर से बैंकॉक के मध्य ये दूसरी विमान सेवा होगी
  • पैसेंजर्स को 12500 से 16600 रुपए तक टैरिफ चुकाना होगा

Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। गुरुवार यानी कि, 6 जनवरी से बैंकॉक के लिए प्रतिदिन फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जिस तरह से पैसेंजर्स का लोड बढ़ रहा है, ठीक वैसे ही विमानन कंपनियों और उनकी उड़ानों की संख्या बढ़ रही ही है। जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक के लिए ये नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में सातों दिन जाएगी।

Jaipur Airport News

जयपुर से बैंकॉक के लिए 6 जनवरी से प्रतिदिन की फ्लाइट शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

थाईलैंड की एक निजी विमान कंपनी की ओर से गुरुवार मध्य रात्रि को 2:15 बजे से जयपुर से बैंकॉक के लिए उड़ान शुरू की जाएगी। 154 सीटों की क्षमता वाला से विमान रोजाना रात 2:15 बजे जयपुर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद रात्रि में ही सवा एक बजे बैंकॉक पहुंचेगी। बता दें कि, इस उड़ान के शुरू होने के बाद जयपुर से बैंकॉक के मध्य ये दूसरी विमान सेवा होगी। बता दें कि, इस नई विमान सेवा के शुरू होने के बाद जयपुर समेत आसपास के इलाके के लोगों की बैंकॉक के सफर की राह आसान हो जाएगी। गौरतलब है कि, जयपुर से बैंकॉक जाने वाले लोगों की बड़ी तादाद है। इससे पहले एक ही विमान सेवा होने के कारण लोगों को दिल्ली या कोलकाता से बैंकॉक की फ्लाइट लेनी पड़ती थी।

End of Feed