Jaipur Gang War: जयपुर में गैंगवार में गोलियों की बारिश, एक पेशेवर बदमाश की मौत, पुलिस बता रही ये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 04:54 PM IST

Jaipur Gang War: जयपुर के प्रताप नगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के पास एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक पेशेवर बदमाश की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस इसे आपसी रंजिश के चलते गैंगवार मान रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने कारतूसों के खाली खोल बरामद किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रताप नगर में गैंगवार में चली ताबड़तोड़ गोलियां
  • एक पेशेवर बदमाश की गोली लगने से मौत
  • पुलिस इसे बता रही आपसी रंजिश

Jaipur Gang War: राजधानी जयपुर में एक बार फिर से गैंगवार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते हुई गैंगवार में राजधानी के प्रतापनगर इलाके में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट की अचानक हुई आवाज के चलते इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक, प्रताप नगर थाना इलाके में एक लग्जरी कार में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने महेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

Jaipur Firing News

जयपुर के प्रतापगनर इलाके में हुई गैंगवार में एक बदमाश की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की विनीत मेडी नाम के बदमाश से रंजिश चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस उनके संभावित ठिकानों में छापे मार रही है।

End of Feed