Jaipur: राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में गोलियां बरसाकर दहशत फैलाने वाले 3 शूटरों को यूपी की आगरा पुलिस ने जैतपुर के पास हाईवे से अरेस्ट किया है। बदमाशों से की गई पूछताछ के बाद में इनके एक दोस्त के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।
जयपुर में फायरिंग करने वाले 3 बदमाशों को आगरा पुलिस ने किया अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
वहीं इनके दोस्त को भी धर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों से हुई पूछताछ में इन्होंने आगरा पुलिस को बताया कि, वह बीकानेर से जयपुर पहुंचे और वहां पर एक क्लब पर फायरिंग कर आगरा पहुंचे हैं। जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम और जवाहर सर्किल पुलिस बदमाशों को लेकर सोमवार देर रात्रि को जयपुर लाई। गिरफ्तार बदमाशों में बीकानेर का जय प्रकाश जबकि 2 अन्य बदमाश नाबालिक हैं।
