Jaipur: डॉक्टर के यहां रेड में मिली प्रतिबंधित दवाइयों की खेप, 2 अरेस्ट, ऐसे आया पकड़ में

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 06:53 PM IST

Jaipur: ड्रग कंट्रोल और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से टीमों को प्रतिबंधित और एनडीपीएस कैटेगरी की दवाइयों की खेप मिली। टीम की ओर से इस मामले में दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। रेड की ये कार्रवाई राजधानी के मालवीय नगर इलाके में की गई है। ड्रग विभाग के आयुक्त पुखराज सेन और ड्रग नियंत्रक अजय फाटक के निर्देशन में हुई कार्रवाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर में ड्रग कंट्रोल विभाग व सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम की कार्रवाई
  • एक चिकित्सक के यहां से प्रतिबंधित व एनडीपीएस कैटेगरी की दवाइयों की मिली बड़ी खेप
  • कार्रवाई के दौरान दो लोगों को टीम ने किया अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार

Jaipur: राजधानी जयपुर में प्रतिबंधित और एनडीपीएस कैटेगरी की दवाइयों की बड़ी खेप बरामद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें हैरानी की बात तो ये है कि, सारी दवाइयां एक डॉक्टर के यहां से जब्त की गई है। बता दें कि, ड्रग कंट्रोल और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा।

Jaipur News

जयपुर में छापे की कार्रवाई के दौरान एक डॉक्टर के यहां मिली प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप (सांकेतिक तस्वीर)

कार्रवाई के दौरान मौके से टीमों को प्रतिबंधित और एनडीपीएस कैटेगरी की दवाइयों की खेप मिली। टीम की ओर से इस मामले में दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। रेड की ये कार्रवाई राजधानी के मालवीय नगर इलाके में की गई है। ड्रग विभाग के आयुक्त पुखराज सेन और ड्रग नियंत्रक अजय फाटक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में डॉक्टर अनिल तांबी के यहां से दवाइयों की बड़ी खेप टीम ने सीज की है।

End of Feed