एंटी करप्शन यूनिट ने पुलिस इंस्पेक्टर और वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन यूनिट ने एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह लोग एक व्यक्ति से आगे परेशान न करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।

जयपुर : पुलिस से लोगों की उम्मीद होती है कि वह उन्हें किसी भी तरह के अपराध से बचाएंगे। इसके अलावा वकीलों का काम न्याय दिलाना होता है। लेकिन जब पुलिस और वकील जुगलबंदी से आम लोगों को ही परेशान करने लगें और उनसे रिश्वत की मांग करें तो आम लोग किसके पास जाएं। इसका सीधा सा जवाब है एंटी-करप्शन यूनिट। जी हां, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आपको न सिर्फ उनसे बचाएगा, बल्कि रिश्वतखोरों को जेल की सलाखों के पीछे भी डालेगा।

Bribe case arrest

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बांसवाडा जिले के राज तालाब थाने के पुलिस इंस्पेक्टर और एक वकील को एक परिवादी से ढाई लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

End of Feed