Holi Festival 2023: होली पर बनती हैं जयपुर में ये खास मिठाइयां, इनके लजीज जायके की धमक पूरे देश में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:15 PM IST

Holi Festival 2023: जयपुर में होली पर कई तरह की लजीज मिठाइयां बनाई जाती हैं। जिनके स्वाद की धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। गुलाबी नगरी में होली के मौके पर खास तरीके से घेवर बनाए जाते हैं। इसके अलावा ठंडाई वाले पेड़े व बर्फी का स्वाद कुछ खास होता है। वहीं परकोटे में स्थित कई मिठाई की दुकानों पर खास स्वाद वाले कई प्रकार के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इनका स्वाद चखने के लिए जयपुर के रहवासियों के अलावा होली मनाने सात समंदर पार से आए सैलानी भी उत्सुक रहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर बनते हैं खास स्वाद वाले ठंडाई के पेड़े
  • यहां की गुंजिया के खास स्वाद के विदेशी भी हैं दीवाने
  • लजीज जायके वाले लड्डूओं के लिए दुकानों पर लगती हैं कतारें

Holi Festival 2023: राजस्थान सोने सी चमकते रेतीले धोरों को तो अपने में समेटे हुए है ही, इसके अलावा यहां की माटी में वीरों की उपज किसी से छिपी नहीं है। राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, महल, किले व कुदरती खूबसूरती के अलावा यहां की एक और खास बात है। यहां हर तीज - त्योहार पर अलग- अलग मिठाइयां व पकवान बनाने का रिवाज बहुत सदियों से चला आ रहा है।

Jaipur Sweets

जयपुर में होली पर्व पर बनती हैं खास मिठाइयां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

होली पर्व पर प्रदेश के हर इलाके में एक खास स्वाद से रूबरू होते हैं यहां के रहवासी। मगर राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली पर कई तरह की लजीज मिठाइयां बनाई जाती हैं। जिनके स्वाद की धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। तो चलिए आपको भी रूबरू करवाते हैं होली पर गुलाबी नगरी के खास स्वाद से।

End of Feed