Jaipur News: राजस्थान में हाईवे खून से लाल, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 5 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 03:14 PM IST

Rajasthan: भीम में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र, भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 5 की मौत हो गई। हादसा एनएच 8 पर राजसमंद के भीम में कूकर खेड़ा के पास हुआ। गांव सुनार कुड़ी निवासी सेना का जवान भंवर सिंह बाइक पर अपने ससुराल गांव टीबाना में साले की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मार दी टक्कर
  • हादसे में एक ही परिवार के बाइक पर सवार 5 लोगों की मौत
  • सना का जवान भंवर सिंह बाइक पर साले की शादी में जा रहा था

Rajasthan: राजस्थान के भीम में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र, भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा एनएच 8 पर राजसमंद के भीम में कूकर खेड़ा के पास हुआ। भीम एसएचओ संगीता बंजारा के मुताबिक, गांव सुनार कुड़ी निवासी सेना का जवान भंवर सिंह बाइक पर अपने ससुराल गांव टीबाना में साले की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।

Rajasthan Accident

राजस्थान के भीम में सड़क हादसा, 5 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

उसके साथ बाइक पर 4 लोग और सवार थे। इस बीच गांव सदारण के समीप एकाएक एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार लोग हवा में उछलकर इधर-उधर गिर पड़े। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर 4 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed