Rajasthan Rain: राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द; डूंगरपुर के निठुवा में 205 मिलीमीटर पानी बरसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2023, 02:14 PM IST

Rajasthan Rain: मौसम विभाग ने सोमवार को सिरोही, पाली और डूंगरपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Rain: फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक 205 मिलीमीटर बारिश डूंगरपुर के निठुवा में दर्ज की गई। राजस्थान में लगातार बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई ट्रेन भी रद्द करनी पड़ी हैं।

rajasthan  rain

राजस्थान में भारी बारिश

जयपुर का हाल

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि के दौरान डूंगरपुर के निठुवा में 205 मिलीमीटर, पाली के सादड़ी में 200 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ में 160 मिलीमीटर, सिरोही के माउंट आबू में 130 मिलीमीटर, उदयपुर के झालरा में 124 मिलीमीटर, पाली के कोट में 122 मिलीमीटर, बांसवाड़ा के भंगड़ा में 120 मिलीमीटर और पाली के बांकली में 118 मिलीमीटर पानी बरसा।

End of Feed