राजस्थान में अवैध केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, मालिक समेत 3 की मौत; 50 से ज्यादा बीमार

Rajasthan Gas Leak: राजस्थान के ब्यावर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से हड़कंप मच गया। इस हादसे में केमिकल फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि फैक्ट्री मालिक और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।

Rajasthan Gas Leak: राजस्थान के ब्यावर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से हड़कंप मच गया। इस हादसे में केमिकल फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अवैध केमिकल फैक्ट्री में खड़े टैंकर से गैस लीक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

Gas Leak

राजस्थान में गैस लीक से मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि फैक्ट्री मालिक और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत ने बताया कि बाडिया इलाके में एक रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में नाइट्रिक एसिड लीक होने से सोमवार देर रात 53 लोग बीमार हो गए।उन्होंने बताया कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

End of Feed