जयपुर

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की निकल पड़ी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगी पूर्व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ते में 2 फीसद की बढ़ोतरी की गई है, जो अब बढ़कर 55 फीसद हो गया है। इससे राज्य के करीब साढ़े 12 लाख कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को लाभ होगा।

Image

राजस्थान में बढ़ा महंगाई भत्ता

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगी पूर्व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने राज्य के 8 लाख कर्मचारियों और करीब साढ़े चार लाख पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। यानी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को एरियर भी मिलेगा।

वित्तीय वर्श 2025-26 और नव वर्ष विक्रम संवत (2082) के विशेष अवसर पर सरकार ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसद की बढ़ोतरी करके उन्हें महंगाई से राहत देने का निर्णय किया है।

इस निर्णय के बाद 1 जनवरी 2025 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता 55 फीसद हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!