जयपुर

Jaipur News: खाटूश्याम मंदिर जा रही कार की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Jaipur Accident News: जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार और ट्रेलर आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग राजस्थान घूमने के लिए आए थे और खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Image

फाइल फोटो

Jaipur Road Accident: जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यूपी के रहने वाले थे कार सवार सभी लोग

थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब आठ बजे मनोहरपुर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेकावाला टोल के पास हुआ है। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। ये लोग दौसा की ओर से खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रेलर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। ये लोग घूमने के लिए राजस्थान आए थे।

ओवरटेक के दौरान हादसे की आशंका

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सत्यप्रकाश सोनी (60), उनकी पत्नी रामादेवी (55), बेटे अभिषेक सोनी (35), पुत्र वधु प्रियांशी (30) और छह माह की पोती के रूप में की गई है। सिंह ने बताया कि हादसा संभवत: ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article