जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत, धू-धू कर जली गाड़ी; PM-CM ने जताया दुख

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। कई घायल लोगों का इलाज जारी है। PM मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये पीएम राहत कोष से देने का ऐलान किया है।

जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस धू-धूकर जलकर राख हो गई। हादसे के दौरान बस में 57 सवारियां थी, जिससे आनन-फानन में बाहर निकाला गया। हादसे में कई लोग झुलस गए। इनमें से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है। हादसा जोधपुर रोड पर थईयात के पास होना बताया जा रहा है। पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Jaisalmer Bus Fire Accident

जैसलमेर में चलती बस में लगी आग

जैसलमेर के एडिशनल एसपी कैलाश दान ने बताया कि चलती बस में आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की खबर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और बचाव अभियान जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पिछले हिस्से में अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्री किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पीछे की सीटों पर बैठे यात्री आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

End of Feed