Jaipur News: आमेर किले में विदेशी पर्यटक पर भड़की हथिनी, हवा में उछाला, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Jaipur News: जयपुर के आमेर किले में पर्यटन के लिए आई महिला पर्यटक को मादा हाथी ने सूंड से उछाल कर दूर फेंक दिया है। इस घटना की वीडियो अब सामने आ रही है।

Jaipur News:हाल ही राजधानी जयपुर से एक होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आमेर किले के परिसर में एक मादा हाथी ने घूमने आए एक विदेशी पर्यटक को हवा में उछाल दिया। रिपोर्टस् से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 13 फरवरी की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो से जुड़ा पूरा मामला।

Female elephant picks up Russian tourist and throws

आमेर किले में विदेशी पर्यटक पर भड़की हथिनी

आपको बता दें कि जयपुर के आमेर किले में घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक की एक वीडियो सामने आया है। यह महिला पर्यटक रूस की रहने वाली है। वह राजस्थान के आमेर किले में घूमने आई थी। यहां हाथी देख महिला पर्यटक उसके पास गई थी। पास आई महिला को देख अचानक मादा हाथी ने उसे सूंड से पकड़ा और उठाकर दूर फेंक दिया।

End of Feed