बीकानेर दौरे पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का अनोखा अंदाज; नकली खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी के साथ की पुराने दोस्त से मुलाकात

राजनीति की चकाचौंध और सत्ता की व्यस्तताओं के बीच इंसानियत की झलक तब दिखती है जब पुराने रिश्ते याद आते हैं। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बीकानेर दौरे के दौरान अपने जीवन के एक सुनहरे अध्याय को फिर से जीवंत किया। इस दौरे में उन्होंने न केवल एक पुराने मित्र से मुलाकात की, बल्कि उसे भावनात्मक और आर्थिक सहारा भी दिया।

Bikaner News: राजनीति की चकाचौंध और सत्ता की व्यस्तताओं के बीच जब कोई नेता अपने पुराने रिश्तों को याद रखता है, तो वह इंसानियत की सबसे सुंदर मिसाल बन जाता है। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बीकानेर दौरे के दौरान अपने जीवन के उसी सुनहरे अध्याय को फिर से जीवंत कर दिया। दरअसल, डॉ. किरोड़ी मीणा इन दिनों बीकानेर प्रवास पर हैं। देर रात उन्होंने गंगापुरा, सांखला फांटे के पास नकली खाद बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जहां से करीब 65 हजार कट्टे जब्त किए गए।

बीकानेर दौरे पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का अनोखा अंदाज; नकली खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी के साथ की पुराने दोस्त से मुलाकात

लेकिन इस आधिकारिक व्यस्तता के बीच उन्होंने अपने पुराने मित्र से मिलने का समय भी निकाला। यह मुलाक़ात किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान का वह कठिन दौर जब देश में आपातकाल लागू था। हर तरफ डर और दहशत का माहौल था। उसी समय एक साधारण युवक नारायण ने अपनी मित्रता का ऐसा फर्ज निभाया, जिसे डॉ. किरोड़ी आज भी नहीं भूले। नारायण ने न केवल उन्हें छिपाने का साहस दिखाया, बल्कि उनकी देखभाल भी की। आज वक्त बदल गया है।

End of Feed