डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बड़ी पहल; ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए 20 नए अटल प्रगति पथ को मंजूरी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ग्रामीण विकास को नया आयाम देने की दिशा में बड़ी पहल की है। उन्होंने 14 विधानसभा क्षेत्रों में 49.10 किलोमीटर लंबे 20 नए अटल प्रगति पथों को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत कुल 700.12 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर 574.11 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ग्रामीण विकास को गति देने के लिए एक अहम पहल की है। उन्होंने राज्य के 14 विधानसभा क्षेत्रों में 49.10 किलोमीटर लंबाई वाले 20 नए अटल प्रगति पथों को मंजूरी दी है। इनमें नोखा विधानसभा क्षेत्र में 11.29 करोड़ रुपये की लागत से 7 किलोमीटर के 3 मार्ग, लूणी में 13.50 करोड़ रुपये से 9 किलोमीटर के 3 मार्ग, खेतड़ी में 5.10 करोड़ रुपये की लागत से 3.70 किलोमीटर के 2 मार्ग और श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ रुपये से 6 किलोमीटर के 2 मार्ग बनाए जाएंगे।

Deputy CM Diya Kumari (File Photo)

डिप्टी सीएम दीया कुमारी (फाइल फोटो)

इसके अतिरिक्त, अनूपगढ़, लूणकरणसर, बैगू, चित्तौड़गढ़, मनोहरथाना, खानपुर, मण्डावा, मेड़ता, राजसमंद और सिरोही में एक-एक मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है, जिनकी लंबाई 1.60 से 3 किलोमीटर और लागत लगभग 3.15 से 4.50 करोड़ रुपये के बीच होगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी अब तक कुल 269 अटल प्रगति पथों को मंजूरी दे चुकी हैं, जिनकी कुल लंबाई 700.12 किलोमीटर है और इन पर कुल 574.11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

End of Feed