Balotra News: राजस्थान के बालोतरा में चचेरे भाई-बहन की हत्या, घर में मची चीख पुकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 08:56 PM IST

राजस्थान के बालोतरा जिले में चचेरे भाई बहन की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि परिवार के बाकी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी यह घटना घटी।

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले में चचेरे भाई-बहन की संदिग्ध हालत में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इनके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना जिले के पादरू गांव में सोमवार रात को हुई जब परिवार के अन्य लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इंद्रा (14) और उसका चचेरा भाई गौतम (12) एक कमरे में सो रहे थे, जब अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।

murder

सांकेतिक फोटो।

सोते वक्त भाई-बहन की हत्या

पुलिस ने बताया कि इंद्रा का छोटा भाई मनोहर दूसरे कमरे में सो रहा था, जिसने बाद में घटना की जानकारी परिजनों को दी। सिवाना के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि चचेरे भाई-बहन एक कमरे में सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि शवों का आज पोस्टमार्टम किया गया और शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है।

End of Feed