Jaipur Raj Bhavan News: जयपुर के राजभवन की करनी है सैर तो करें ये काम, आमजन के लिए खोला गया राजभवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 04:14 PM IST

Jaipur Raj Bhavan Entry News: जयपुर के राजभवन में बने संविधान पार्क को आज यानी शुक्रवार से आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। यह संविधान पार्क सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को आमजनों के लिए खुला रहेगा। इसमें एंट्री करने के लिए राजभवन की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इस पहल से नई पीढ़ी को संविधान के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश का पहला संविधान पार्क बनाया गया है राजभवन
  • आज शुक्रवार से राजभवन के संविधान पार्क में मिल रही आमजन को एंट्री
  • राजभवन के संविधान पार्क को देखने के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

Jaipur News: देश का पहला संविधान पार्क आमजन के लिए जयपुर में आज शुक्रवार से खोल दिया गया है। राजभवन में बने संविधान पार्क को देखने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। ऑनलाइन विजिटर बुकिंग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। बीते 3 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान पार्क का भव्य उद्घाटन किया था। हालांकि उस समय तत्काल इस संविधान पार्क को आम नागरिकों के लिए नहीं खोला गया था। अब इसके लिए ऑनलाइन तरीके से बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Jaipur Raj Bhavan News

जयपुर के राजभवन में आम नागरिकों को सप्ताह के शुक्रवार और शनिवार को मिलेगी एंट्री

बता दें कि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बुकिंग प्रणाली तैयार की गई है। इस बुकिंग प्रणाली में विजिटर्स को अपना नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद संविधान उद्यान भ्रमण स्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एकल दर्शकों के अलावा स्कूलों, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित किसी तरह के संस्थानिक समूह भी संविधान उद्यान को देखने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाना होगा।

End of Feed