Jaipur News: राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी है और बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को भी घने से अति घना कोहरा छाया रहा। इसके अनुसार, इस दौरान पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री, अंता में 4.8 डिग्री, जयपुर में 5.4 डिग्री, जैसलमेर में 5.6 डिग्री, सिरोही में 5.7 डिग्री तथा अलवर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा छाया रहा। बीकानेर और फतेहपुर में शीत लहर दर्ज की गई तो बीकानेर, गंगानगर, चुरू, अलवर और पिलानी में शीत दिन दर्ज किया गया।
Jaipur News: जयपुर समेत राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी, बीकानेर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
- Agency by: Agency
- Updated Jan 19, 2024, 01:53 PM IST
Jaipur News: राजस्थान के कई शहर सर्दी का सितम झेल रहे हैं। पिछले 24 घंटे से शीतलहर और कोहरे से जनजीवन बुरी तहर प्रभावित है। राज्य के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
End of Feed
