राजस्थान को मिलने वाली 280 CNG बसों की LOI जारी की, 6 महीने के लिए क्या है प्लान?

राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन में जल्द ही सीएनजी बसों का परिचय होने जा रहा है। अगले छह महीनों में 300 नई बसें शामिल की जाएंगी, जिनमें से 20 बसें भरतपुर के लिए होंगी।

जयपुर : राजधानी के सार्वजनिक परिवहन में जल्द ही सीएनजी बसों की एंट्री होने जा रही है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद बसों के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया है। इस योजना के तहत अगले छह महीनों में 300 नई बसें शामिल की जाएंगी, जिनमें से 20 बसें भरतपुर के लिए होंगी, जबकि शेष 280 बसें राजधानी के सार्वजनिक परिवहन में संचालित की जाएंगी। इससे सार्वजनिक परिवहन में बसों की कुल संख्या 400 हो जाएगी। वर्तमान में, 200 बसें दो कंपनियों द्वारा बगराना और टोडी डिपो से संचालित की जा रही हैं, जिनमें से 80 बसें सितंबर में कबाड़ घोषित की जाएंगी।

Rajasthan CNG Bus

(फाइल फोटो)

कबाड़ होने वाली बसों के स्थान पर सीएनजी बसों का संचालन तुरंत शुरू हो जाएगा। जेसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने बताया कि 280 सीएनजी बसों के कंडक्टर और राजस्व जेसीटीएसएल के पास रहेगा, जबकि ड्राइवर, मेंटेनेंस और सीएनजी की व्यवस्था संबंधित कंपनी को करनी होगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार से 150 इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही जेसीटीएसएल में शामिल की जाएंगी, जिनका संचालन भी छह महीने में शुरू होगा।

End of Feed