Google Map बना मौत का रास्ता! बनास नदी में बह गई वैन, 3 लोगों ने गवाई जान

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में एक वैन कथित रूप से गूगल मैप के गलत रास्ता दिखाने के कारण बंद रोड पर चली गई। जहां पुलिया पार करते समय वैन नदी में बहने लगी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा लापता हो गया। वहीं 5 लोगों को पुलिस ने बचा लिया है। ये सी लोग एक ही परिवार के थे जो भीलवाड़ा में किसी धार्मिल स्थल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

Chittorgarh Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार देर रात वैन के नदी में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक ने कथित रूप से ‘गूगल मैप’ की मदद से यह रास्ता चुना था। वह वैन को उस पुलिया की ओर ले गया जिसे कुछ महीनों से बंद कर दिया गया था। वैन ने उसे पार करने की कोशिश की तो वह तेज बहाव में बह गई।

Accident News

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

भीलवाड़ा से लौट रहा था परिवार

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि वैन में एक ही परिवार के लोग थे। बनास नदी के तेज बहाव में वैन काफी दूर तक बह गई, जिससे चार लोग डूब गए जबकि पांच लोगों ने वैन की छत पर बैठकर जान बचाई। यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक वैन में सवार परिवार भीलवाड़ा जिले में एक धार्मिक स्थल के दर्शन कर घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि वैन चालक ने रास्ता खोजने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया, जो उन्हें बनास नदी पर बने एक ऐसे पुल की ओर ले गया जो लंबे समय से बंद था।

End of Feed