बाड़मेर बॉर्डर पर BSF अलर्ट, भारतीय सीमा में घुसे दो पाक नागरिक गिरफ्तार; बच्चा भी शामिल

बाड़मेर बॉर्डर पर बीएसएफ की सतर्कता से दो पाक नागरिक पकड़े गए। भारतीय सीमा में घुसे 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका 7 साल का बेटा हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

बाड़मेर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की सतर्कता एक बार फिर बड़ी सफलता लेकर आई है। बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में बीएसएफ की 83वीं बटालियन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय पकड़ लिया। इनमें एक 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका 7 वर्षीय बेटा शामिल है।

BSF Rajasthan

(फोटो-@BSF_Rajasthan)

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने जानपालिया बॉर्डर पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद तुरंत अलर्ट जारी कर जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और दोनों को ‘जीरो पॉइंट’ के पास, अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 892 के समीप डिटेन कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कान जी पुत्र रायमल (उम्र 47 वर्ष, जाति भील, निवासी गांव हिमारी, थाना बलिहारी, जिला थारपारकर, पाकिस्तान) बताया, जबकि बच्चे का नाम चमन पुत्र कान जी (उम्र 7 वर्ष) बताया गया है।

End of Feed