Rajasthan Election: नतीजों से पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, मंच से कही ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 09:35 PM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान चुनाव नतीजों से पहले भाजपा राजस्थान के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर बीकानेर पहुंचे और धर्मचक्रवर्ती, तुलसीपीठ के संस्थापक, पद्मविभूषण, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से मिले।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बंपर मतदान से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व गदगद है। 25 नवंबर को राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। राजस्थान चुनाव में इस बार 74.96 फीसदी तक वोटिंग हुई है, जो पिछली बार के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा है। राज्य में इस समय अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है और विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पर काबिज होने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत किलेबंदी की। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में उत्कृष्ट बूथ प्रबंधन का उदाहरण पेश किया है। बीजेपी ने डिजिटल तंत्र को भी बूथ स्तर तक खड़ा किया। अपने इस माइक्रो मैनेजमेंट के चलते बीजेपी संगठन राजस्थान में प्रचंड बहुमत को लेकर आश्वस्त है।

रामभद्राचार्य से मिले संगठन महामंत्री चंद्रशेखर

रामभद्राचार्य से मिले संगठन महामंत्री चंद्रशेखर

खुले शब्दों में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने की बात कह रहे हैं। इसी बीच राजस्थान चुनाव नतीजों से पहले भाजपा राजस्थान के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर बीकानेर पहुंचे और धर्मचक्रवर्ती, तुलसीपीठ के संस्थापक, पद्मविभूषण, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से मिले। महामंत्री संगठन चंद्रशेखर बुधवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। वहीं स्वामी श्री रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी। रामभद्राचार्य जी महाराज ने मंच पर महामंत्री संगठन का अभिनंदन किया।

End of Feed