Bikaner Road Accident: बीकानेर में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में रायसर के पास एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया। हादसे का शिकार हुआ एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां रायसर के पास एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर से कार में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, यह भीषण हादसा सोमवार यानी 13 अक्टूबर को भारत माला रोड पर हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नापासर थाना प्रभारी लक्ष्मण सुधार ने बताया कि एक व्यक्ति वाहन के अंदर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल दो लोगों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। कार में आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

End of Feed