Bikaner Accident: दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

बीकानेर में सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कुछ लोग कार का शीशा तोड़कर सड़क पर आ गिरे। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से चकनाचूर हो गईं।

Bikaner Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर शव सड़क पर बिखरे मिले। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कार में फंसे लोगों को गाड़ी काटकर निकलना पड़ा।

Accident

फाइल फोटो

खाटूश्याम से लौट रही थी एक कार

यह हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे NH-11 पर श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास हुआ। जिसमें एक कार के लोग खाटूश्याम से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। जिसमें दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि एक-दो लोग शीशा तोड़कर सड़क पर आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

End of Feed