Bhilwara में भीषण हादसा, उज्जैन से पुष्कर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 लोग घायल

Bhilwara Road Accident: उज्जैन से पुष्कर धार्मिक यात्रा के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस भीलवाड़ा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhilwara Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सुबह के समय एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 24 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह यात्रियों से भरी स्लीपर बस उज्जैन से पुष्कर धार्मिक यात्रा के लिए जा रही थी। तभी ओवरटेक के दौरान बस हाईवे के डिवाइडर पर पलट गई और यह हादसा हो गया।

Bhilwara Road Accident

भीलवाड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना

धार्मिक यात्रा के लिए जा रही स्लीपर बस पलटी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह पांच बजे मांडल थाना क्षेत्र के धूल खेड़ा के पास हुआ। स्लीपर बस धार्मिक यात्रा के लिए उज्जैन से पुष्कर के लिए जा रही थी। ओवरटेक के दौरान बस हाईवे के डिवाइडर पर पलट गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। इस दौरान तुरंत मांडल थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई पृथ्वीराज सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायल लोगों को बस से बाहर निकाल कर उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

End of Feed