विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी का डांडिया धमाल, बाड़मेर में दिखा सांस्कृतिक समागम

बाड़मेर में नवरात्रि के आखिरी दिन डांडिया महोत्सव ने धूम मचा दी। निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी और युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मंच पर धमाकेदार डांडिया व गरबा नृत्य किया। दोनों नेताओं का पारंपरिक अंदाज़ देखकर दर्शक झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज गया।राजनीति और संस्कृति के इस संगम ने नवरात्रि उत्सव को खास बना दिया।

नवरात्रि के आखिरी दिन बाड़मेर शहर के कल्याणपुर इलाके में बुधवार रात को आयोजित डांडिया महोत्सव ने सांस्कृतिक उल्लास की नई ऊंचाइयों को छुआ। हजारों लोगों की भीड़ के बीच मंच पर वह क्षण आया, जिसने हर किसी को रोमांचित कर दिया। निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी और शिव विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी जब डांडिया स्टिक्स थामकर मंच पर उतरे, तो दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी का डांडिया धमाल, बाड़मेर में दिखा सांस्कृतिक समागम

दोनों विधायकों ने गुजराती लोक धुन “मोर छड़ी लैके रे” पर करीब एक मिनट तक धमाकेदार गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियंका चौधरी गुलाबी साड़ी में पारंपरिक राजस्थानी ठाठ-बाट का प्रतीक बनीं, वहीं काली शर्ट में रविंद्र सिंह भाटी युवा ऊर्जा का जोश लेकर मंच पर उतरे। उनके घुमावदार स्टेप्स, ठुमके और डांडिया स्टिक्स की चटक-चटक देखकर लोग मंत्रमुग्ध रह गए। इस दृश्य को दर्शकों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया और लगातार तालियां बजाकर उत्साह जताया।

End of Feed